फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना भुगतान न होने पर रोष जताया

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना भुगतान न होने पर रोष जताया
विज्ञापन

बिजनौर। आजाद किसान यूनियन की एक बैंक्वेट हॉल में हुई बैठक में गन्ना भुगतान न होने पर रोष जताया गया। बिजली बिल जमा करने की तारीख 30 अप्रैल करने की मांग की गई। जिलाध्यक्ष विरेंद्र सिंह ने कहा कि सभी किसान यूनियन ने गन्ना भुगतान के लिए आंदोलन किया, किसानों को पुलिस की लाठी भी खानी पड़ीं, लेकिन बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं किया गया। इन्हीं कारणों से किसान को खेती छोड़ने पर मजबूर होना पड़ रहा है। प्रदेश संयोजक एमपी सिंह ने कहा कि वेव ग्रुप द्वारा भुगतान के 20, 25 मार्च के चेक दिए जाने के बारे में पता चला है, यह भुगतान भी लेट है। किसानों को भुगतान होली से पहले मिलना चाहिए। किसान को होली पर रुपये की जरूरत पड़ती है। वक्ताओं ने कहा कि फीस जमा न होने पर किसान के किसी बच्चे को स्कूल से नहीं निकाला जाना चाहिए। अगर 20 और 25 मार्च के चेक हवाई साबित हुए तो सरकार को इसका खामियाजा भुगतना होगा। बैठक का संचालन सुभाष काकरान ने किया। बैठक में धीर सिंह, पद्म सिंह, संजीव राठी, सतेंद्र राठी, शीशराम सिंह, राजू पहलवान, मोंटी चेयरमैन, हाजी शकील, धर्मेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें