धामपुर। बुधवार को दोपहर जमकर ओलावृष्टि हुई। सड़कों पर बर्फ की सफेद चादर सी बिछ गई। एसडीएम कुंवर वीरेंद्र कुमार मौर्य का कहना है कि लेखपालों से ओलावृष्टि में हुए नुकसान का आंकलन करने के निर्देश दे दिए है। रिपोर्ट को डीएम के माध्यम से सीएम को भेज कर अवगत कराया जाएगा। किसान पंकज कुमार, गणेश सिंह, इंदर सिंह चौहान, भारत भूषण, महेंद्र, नरेश कुमार, अतुल कुमार, हेतराम शर्मा, बाबूराम का कहना है कि ओलावृष्टि से तिलहनी फसलों को भारी नुकसान है। सरकार ने नुकसान की भरपाई की मांग की है।