शेरकोट। स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी कार्रवाई से चिकित्सकों में हड़कंप मच गया। छापेमारी देख चिकित्सक अपने क्लीनिक बंद कर फरार हो गए। सोमवार रात को अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी/नोडल अधिकारी एसके निगम ने अपनी टीम के साथ शेरकोट पहुंचें। नोटिस का जवाब न देने पर एक क्लीनिक को सील कर दिया। वहीं प्रैक्टिस कर रहे दो अन्य को नोटिस दिए। 28 फरवरी तक नोटिस का जवाब देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से नगर में प्रैक्टिस में लगे चिकित्सकों में हड़कंप मचा हुआ है। छापेमारी के दौरान चिकित्सक क्लीनिक बंद कर भाग खड़े हुए। मंगलवार को भी अधिकांश क्लीनिक कार्रवाई के डर से बंद मिले। मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।