फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ट्रेनों का संचालन रद्द, अन्य के विलंब से चलने के कारण लंबी दूरी के यात्री परेशान

Sat, 19 Jan 2019 12:11 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

विज्ञापन
नजीबाबाद। दो ट्रेनों का संचालन रद्द होने तथा अन्य ट्रेनों के विलंब से चलने के कारण लंबी दूरी के यात्री परेशान हैं। नजीबाबाद रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली लंबी दूरी की अधिकांश ट्रेन शुक्रवार को कई घंटा विलंब से गुजरीं। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कोलकाता से जम्मूतवी के बीच चलने वाली अप दिशा की स्यालदाह एक्सप्रेस 28 जनवरी तक और डाउन दिशा की स्यालदाह एक्सप्रेस 30 जनवरी 2019 तक अचानक रद्द किए जाने से नजीबाबाद से अमृतसर दिशा में जाने वाले यात्री सीमित ट्रेन होने तथा उनके भी विलंब से चलने के कारण परेशान हैं। सहारनपुर से लखनऊ पैसेंजर लंबे समय से रद्द है। शुक्रवार को नजीबाबाद से गुजरने वाली अप दिशा की जन नायक एक्सप्रेस, पंजाब मेल, काठगोदाम एक्सप्रेस, अमृतसर एक्सप्रेस कई घंटा विलंब से नजीबाबाद पहुंची। जिससे यात्रियों को शीत के चलते ट्रेन के आने की लंबी प्रतीक्षा करनी पड़ी। उधर, डाउन दिशा की लिंक एक्सप्रेस, इलाहाबाद-हरिद्वार एक्सप्रेस भी विलंब से चलीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें