भाजपा की जनविरोधी नीतियों की निंदा
धामपुर। सपा कार्यकर्ताओं की मोहल्ला बंदूकचियान स्थित कार्यालय पर बैठक हुई। जिसमें पूर्व राज्य मंत्री मूलचंद चौहान ने प्रदेश और केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों की आलोचना की। कार्यकर्ताओं से भाजपा सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। पूर्व राज्यमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर जन संपर्क अभियान चलाकर भाजपा की जनविरोधी नीतियों से जनता को अवगत कराएंगे। भाजपा के राज में किसान, व्यापारी, मजदूर, नौजवान परेशान हैं। भाजपा ने जनता के साथ छल और धोखा किया है। इस दौरान सपा नगराध्यक्ष नसीम राणा, लालबहादुर सिंह चौहान, खुशीराम सैनी, सलाउद्दीन, मोहम्मद इस्लाम, राजेंद्र कश्यप, अख्तर कुरैशी, पतराम सैनी, भामाशाह अग्रवाल आदि रहे। अध्यक्षता नसीम राणा, संचालन तनवीर जैदी ने किया।