धामपुर चीनी मिल ने 22 नवंबर तक भुगतान किया
धामपुर। धामपुर चीनी मिल की ओर से पेराई सत्र 2018-19 का 22 नवंबर तक गन्ना मूल्य भुगतान 18 करोड़ और पेराई सत्र 2017-18 का कमीशन भुगतान 82 लाख गन्ना समिति को भेज दिया गया है। चीनी मिल की ओर से 17 दिसंबर तक 43 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की जा चुकी है। यह जानकारी अपर गन्ना महाप्रबंधक आजाद सिंह ने दी।