‘हर वर्ग को मिला नीतियों का लाभ’
बिजनौर। भाजपा युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष राजू कालरा ने कई गांवों में कमल संदेश यात्रा निकालकर भाजपा की योजनाओं के बारे में अवगत कराया। राजू कालरा ने कहा कि मोदी सरकार में देश की रक्षा करने के लिए सेना को खुली छूट दी गई है। आज पाकिस्तान सर्जिकल स्ट्राइक का नाम सुनकर थर्रा जाता है। कश्मीर में आतंकियों को साफ कर दिया गया है। गांव गंज, दारानगर, निजामतपुरा, जहानाबाद आदि गांवों में पदयात्रा निकाली गई। युवा जिलाध्यक्ष रवि चौधरी, मंडल अध्यक्ष सोनू गुर्जर, मुकुल तोमर, शुभम चौधरी, निशांत राठौर, राहुल चौधरी, कौशल चौधरी, ललित कुमार आदि रहे।