फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील कर्मचारीयों ने मांगों को लेकर धरना दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील कर्मचारियों ने मांगों को लेकर दिया धरना
विज्ञापन

धामपुर। उत्तर प्रदेशीय मिनिस्ट्रीयल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन कर कार्य बहिष्कार किया। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री उनकी लंबित मांगों की अनदेखी कर रहे हैं। सरकार के इस उदासीनता के रवैये के चलते मजबूर होकर कर्मचारियों को आंदोलन शुरू कर दिया है। समस्याओं का निदान कराने की मांग की है। चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही निदान नहीं हुआ तो आंदोलन होगा। तहसील परिसर में बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे एकत्र हुए कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार उनकी जायज मांगों को पूरा करने में हिलाहवाली करने में लगी है, जिसके चलते उन्हें आंदोलन शुरू कर अपनी आवाज को उठाने का काम किया है। कर्मचारियों ने सीएम से जल्द ही उनकी समस्त 13 मांगों का समाधान कराने की मांग की है। धरना-प्रदर्शन करने वालों में अध्यक्ष सुधीर कुमार, हरिकृष्ण चंद, मो. नाजिम, पुनीत कुमार, नृपेंद्र कुमार, उपासना देवी, शुभम कुमार, पुखराज सिंह, दीपक सैनी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें