रीता भुईयार की गिरफ्तारी की मांग की
बिजनौर। भुईयार समाज की बैठक में रीता भुईयार की गिरफ्तारी पर रोष जताया गया और उन्हें रिहा कराने की मांग की गई। कुटिया कॉलोनी में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पुलिस की इस कार्रवाई से संविधान को मानने वालों को ठेस पहुंची है। रीता भुईयार ने हमेशा संविधान का सम्मान किया है। कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार ने सामाजिक कार्यकर्ता रीता भुईयार को ही जेल में डाल दिया है। कहा कि एक कार्टून को पोस्ट करने के झूठे आरोप में रीता भुईयार को जेल भेजा गया है। जल्दी रिहाई न होने पर आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान देव भुईयार, शिवम भुईयार, नीरज कुमार, रुकमेश, राजो भुईयार आदि मौजूद रहे।