सफाईकर्मी पर हमले के विरोध में प्रदर्शन
बिजनौर। नजीबाबाद में सफाईकर्मी नवीन वाल्मीकि पर दूसरे संप्रदाय के सुलेमान द्वारा किए गए जानलेवा हमले के विरोध में भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के सदस्यों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। सदस्य टाउन हॉल में एकत्र हुए और प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। डीएम अटल कुमार राय को दिए ज्ञापन में बताया कि नवीन वाल्मीकि पर दूसरे संप्रदाय के व्यक्ति ने हमला करके शहर की फिजा बिगाड़ने की कोशिश की है। नवीन की हालत खराब है। उपचार के लिए उसके परिजनों को 25 लाख का मुआवजा मिलना चाहिए। कहा कि हमलावर के खिलाफ दंगा भड़काने की कोशिश व एससीएसटी एक्ट में भी रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की गई। ऐसा न होने पर सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गई। इस दौरान संदीप राजवंश, शशि देवी, संजीव, विनोद कुमार, आशीष महारिया, कुलदीप वाल्मीकि, प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहे।