फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला में पहले दिन नारद मोह लीली का हुआ मंचन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामलीला में नारद मोह भंग का मंचन
विज्ञापन

बरुकी। ग्राम शादीपुर में मंगलवार रात रामलीला का शुभारंभ हुआ। पहले दिन नारद मोह भंग लीला का मंचन किया गया। ग्राम शादीपुर में शुरू हुई रामलीला का उद्घाटन रालोद के वरिष्ठ नेता प्रवीण देशवाल और संजीव मौर्य ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। प्रवीण सिंह देशवाल ने कहा कि रामलीला हमारी संस्कृति की संवाहक है। रामलीला के माध्यम से हम अपने जीवन का दर्शन समझ सकते हैं। उन्होंने राम के जीवन से जुड़ी कई घटनाएं सुनाई। संजीव मौर्य ने सभी का आभार प्रकट किया। रामलीला में पहले दिन नारद मोह का मंचन किया गया। कलाकारों ने जीवंत अभिनय से कार्यक्रम में समा बांध दिया। रामलीला में वीर सिंह, अमर सिंह, महावीर सिंह पाल, भानु सिंह, परमवीर सिंह, वीरेंद्र सिंह, नृपेंद्र देशवाल, राजू सिंह, रवि गुप्ता, अखिलेश मौर्य, नवनीत गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें