इंटर ग्रेड परीक्षा 29 से शुरू
धामपुर। हरिओम तत्सत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य राधा रानी ने बताया कि महाराष्ट्र सरकार की ओर से संचालित इंटर ग्रेड परीक्षा ( आईजीडी बोंबे ) 29 व 30 सितंबर से संबंधित विद्यालय में होगी। अनुक्रमांक के वितरण का काम शुरू कर दिया गया है। परीक्षा दो पारियों में होगी। पहली पारी सवेरे को 10 बजे से दोपहर एक बजे तक और दूसरी दो बजे से शाम के पांच बजे तक होगी। संबंधित परीक्षार्थी केंद्र से कार्यालय दिवस में अनुक्रमांक प्राप्त कर सकते है। परीक्षा में छात्र छात्राओं को चित्र बनाने को मोम कलर एवं जल रंग , रबड पेंसिल प्रकार एवं 16 गुना 20 इंच का ड्राइंग बोर्ड स्वयं लेकर परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य है।