फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाथों की मदद को व्यापारी सुरक्षा फोरम ने बढ़ाए हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। दुर्घटना में जान गंवाने वाले युवक के अनाथ भाई-बहन की मदद के लिए व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के कार्यकर्ताओं ने हाथ बढ़ाया है। व्यापारी सुरक्षा फोरम ने रविवार को उनके घर पहुंचकर खाद्य सामग्री, लिहाफ, पांच हजार की आर्थिक मदद की। नगर के मोहल्ला शिवाला रोड निवासी होशियार की सड़क दुर्घटना में तीन दिन पूर्व मौत हो गई थी। होशियार ठेला लगाकर अपने दिव्यांग भाई बहन के साथ गुजर बसर करता था। इस दौरान व्यापारी सुरक्षा फोरम के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश गुप्ता, अंकुर अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, भरत लाल प्रजापति आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें