बिजनौर। कांग्रेस की बैठक में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में दस सितंबर को जिले में शांतिपूर्ण बंद की घोषणा की गई। पार्टी कार्यालय पर बैठक में जिलाध्यक्ष बाबू डूंगर सिंह ने कहा कि देश, प्रदेश में पेट्रोल, डीजल व गैस की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। महंगाई चरम पर है और आम जनता इससे परेशान है। इसके विरोध में कांग्रेस द्वारा दस सितंबर को भारत बंद की घोषणा की गई है। अन्य राजनीतिक दलों से भी जनता के हित में बंद को समर्थन देने का आह्वान किया गया। सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से दस बजे पार्टी कार्यालय पर पहुंचने का आह्वान किया गया। बैठक का संचालन शेर सिंह ने किया। बैठक में उमराव सिंह थौलिया, अवनीश कुमार, इंतजार अहमद, गुलशन कुमार, विरेश ठाकुर, विकास चौधरी, आहिल बेग, मुनीष त्यागी आदि मौजूद रहे।