रामलीला के कलाकारों को मिलेगी नगद धनराशि
नजीबाबाद। आदर्शकला परिषद रामलीला मंचन से जुड़े उत्कृष्ट अभिनय करने वाले कलाकारों को सम्मानित करेगी। आदर्शकला परिषद के निदेशक रणधावा सिंह के निर्देशन में परिषद की बैठक हुई। सर्वसम्मति से परिषद पदाधिकारियों ने रामलीला मंचन से जुड़े कलाकारों के प्रोत्साहन के लिए अच्छे अभिनय के लिए नगद धनराशि देकर कलाकारों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। श्रेष्ठ अभिनय करने वाले 10 कलाकारों को आदर्शकला परिषद 5100 रुपये पुरस्कार प्रदान करेगी। 20 कलाकारों को 2100 रुपये तथा 20 कलाकारों को ही 1100-1100 रुपये नगद धनराशि देकर पुरस्कृत किया जाएगा। बैठक में नरेंद्र शर्मा, अमित वर्मा सहित परिषद के कई लोग समलित रहे।