कबड्डी में किसान इंटर कॉलेज व केपीएस बना विजेता
बिजनौर । माध्यमिक स्कूलों की बालिका वर्ग की जनपद स्तरीय कबड्डी व बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की । साथ ही इस मौके रपर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में किसान इंटर कॉलेज मंडावली ने जीजीआईसी को 39 अंकों से हराया। फाइनल केपीएस व किसान इंटर कॉलेज के बीच हुआ। केपीएस ने मंडावली को दस अंकों से पराजित कर प्रतियोगिता जीती। सब जूनियर वर्ग में किसान इंटर कॉलेज मंडावली ने जीजीआईसी को 37 अंकों से हराया। फाइनल में किसान इंटर कॉलेज मंडावली ने केपीएस को 13 अंकों से हराकर प्रतियोगिता जीती। मैच रेफरी व्यायाम शिक्षक इंद्रमणि व विनोद खन्ना रहे। बैडमिंटन प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में डबल्स में केपीएस तथा सिंगल वर्ग में जीजीआईसी प्रथम रहा। इस दौरान किसान इंटर कॉलेज मंडावली की प्रधानाचार्या सुनीति त्यागी, पूनम चौधरी, बलजीत सिंह, शबनम जैदी, बबली, पुष्पेंद्र, उदयवीर सिंह आदि मौजूद रहे।