नलकूप विभाग ने दो सौ पौधे लगाए
धामपुर। नल कूप विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की ओर से बुधवार को नलकूप उप खंड चतुर्थ के परिसर में विभिन्न प्रजाति के 200 पौधों को रोपित किया । जिलेदार अजय प्रताप सिंह ने कहा कि हम लोगों को पर्यावरण को शुद्ध करने को अधिक से अधिक पौधों को रोपित करना चाहिए और अन्य लोगों को भी प्रेरित करना चाहिए। इस मौके पर जेई उपेंद्र सिंह राणा, तेगबहादुर सिंह, राजवीर सिंह, लोकेश कुुमार, विनय कुमार भीम, विपिन कुमार रहे।