फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सड़क दुर्घटनाओं में आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क दुर्घटनाओं में आठ घायल
विज्ञापन

नगीना। गांव पेदी नंगला निवासी अभिषेक अपने दोस्त, प्रदीप निवासी बहादरपुर, दीपक कुमार निवासी मोहल्ला झंडा मंडावर के साथ धामपुर जा रहे थे। जब बाइक नगीना-धामपुर मार्ग स्थित गांव पुरैनी के पास पहुंची तो कार की चपेट में आकर घायल हो गए। गांव तकीपुर नरोत्तम निवासी महावीर सिंह बाइक से नगीना आ रहा था। नगीना-रायपुर मार्ग पर सामने से आ रही टाटा मैजिक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को चिंताजनक हालत में नगीना-सीएचसी पर उपचार के लिए लाया गया, जहां से उसे बिजनौर रेफर कर दिया गया। गांव चमरावाला निवासी मनीष पुत्र उदय सिंह, लोकेंद्र पुत्र रामलाल, विशाल पुत्र बिजेंद्र बाइक से नगीना आ रहे थे। नगीना-अकबराबाद चौराहे के पास पहुंचे तो नगीना से धामपुर की ओर जा रही एक रिक्शा से टक्कर हो गई। इसमें गांव धर्मपुरा निवासी रिक्शा चालक आदेश कुमार भी घायल हो गया। चोरों घायलों को नगीना सीएचसी पर उपचार के लिए लाया गया प्राथमिक उपचार के बाद चारों को बिजनौर रेफर कर दिया। कोई भी बाइक सवार हेलमेट लगाए हुए नहीं था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें