फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरआर मोरारका स्कूल की बस के इंजन से निकला धुंआ

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल बस के इंजन से धुआं निकलने से हड़कंप
विज्ञापन

नजीबाबाद। आरआर मोरारका पब्लिक स्कूल द्वारिकेशनगर के अवकाश के बाद बच्चों को लेकर सीकेआई चौराहा क्षेत्र जा रही बस जैसे ही सुभाषनगर क्षेत्र में रुकी तभी अचानक बस के इंजन से धुआं निकला। चालक द्वारा रेस देने पर धुआं तीव्र हो गया। बस के चालक अमरजीत और बच्चों के साथ चल रहे शिक्षक अश्वनी अग्रवाल ने सुरक्षा की दृष्टि से सभी बच्चों को बस से नीचे उतार लिया। धुएं के कारण कुछ बच्चों ने अपने मुंह पर रुमाल ढंक लिया। शिक्षक अश्वनी अग्रवाल ने बताया कि मामूली सा धुआं निकलने पर सुरक्षा की दृष्टि से बच्चों को उतारकर दूसरी बस से गंतव्य के लिए भेजा गया। बाद में बस की मरम्मत कराई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें