फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़िये की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। हरिद्वार कांवड़ लेने जा रहे एक कांवड़िये की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कांवड़ियेे के साथी बिना कोई कार्रवाई कराए उसका शव वापस घर ले गए। रामपुर जनपद के बरखेड़ा गांव के शिव मंदिर के पुजारी वरुण गिरी (50) गांव के कांवड़ियों के जत्थे के साथ शनिवार की सुबह ट्रैक्टर ट्राली से गंगाजल लेने हरिद्वार जा रहे थे। सुबह करीब पांच बजे धामपुर नगीना मार्ग स्थित रेलवे गोदाम के सामने पुजारी की अचानक तबियत खराब हो गई। उन्हें उल्टियां आने लगीं। पुजारी को गांव के रामबहादुर, नन्हे, नेत्रपाल, बबलू, रमेश, लक्ष्मण, तत्काल उपचार के लिए नगीना सीएचसी पर लाए। यहां चिकित्सक नवीन कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में कुछ कांवड़िये पुजारी के शव को बिना कोई कार्रवाई किए गांव वापस ले गए जबकि अन्य कांवड़िये कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार की ओर कूंच कर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें