सौभाग्य योजना के तहत रखे गए ट्रांसफार्मर
नांगलसोती। गांव हरचंदपुर में बिजली आपूर्ति के लिए 100 और 63 केवीए के ट्रांसफार्मर से 250 उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति दी जा रही थी। ओवर लोड होने के कारण आए दिन ट्रांसफार्मर फुंकने से ग्रामीणों को बिजली संकट से जूझना पड़ रहा था। सौभाग्य योजना के अंतर्गत गांव में अतिरिक्त 63-63 केवीए के ट्रांसफार्मर लगाए जाने से ओवर लोड ट्रांसफार्मर का बोझ कम हुआ। जिससे ग्रामीणों को बिजली संकट से निजात मिली है। एसडीओ अशोक कुमार का कहना है कि सौभाग्य योजना के तहत विद्युत निगम द्वारा गांव में नए ट्रांसफार्मरों से बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी गई है। ओवर लोड ट्रांसफार्मर से जुड़े कुछ उपभोक्ताओं के कनेक्शन नए ट्रांसफार्मर से जोड़ दिए गए हैं।