फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस के सामने आया गुलदार

विज्ञापन
विज्ञापन
नींदडू़। दिल्ली से लौट रही निजी बस नसीरपुर कलाली और अंथाई शेख संपर्क मार्ग से होती हुई मंगलवार की रात 10 बजे नींदडू़ बिजलीघर के पास पहुंची थी। इसी दौरान गन्ने के खेत से निकल कर एक गुलदार बस के सामने आ खड़ा हुआ। गुलदार सामने देखकर चालक घबरा गया। उसने बस रोक लिया और लगातार हॉर्न बजाता रहा। गुलदार के सड़क पार कर ईख में चले जाने के बाद बस चालक नींदडू़ पहुंचा तथा लोगों को क्षेत्र में गुलदार होने की जानकारी दी। गुलदार की सूचना पाते ही फहीम, अनवर, तनवीर व अजीम आदि कई ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक गुलदार जंगल में गायब हो चुका था। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ कर वन में छोड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें