तालाब की भूमि पर बने मकानों ध्वस्त कराए
बिजनौर। गांव धर्मपुरा में तालाब की भूमि पर बने अवैध मकानों को ध्वस्त करके प्रशासन ने कब्जा हटवा दिया है। इस भूमि पर कई लोग कब्जा किए थे।
एसडीएम ब्रजेश कुमार सिंह के मुताबिक हल्दौर क्षेत्र के गांव धर्मपुरा में तालाब की भूमि पर गांव के ही नत्थू, अशोक , प्रीतम, टीकम, रामकिशन, विष्णु समेत कई लोगों ने मकान बनाकर अवैध कब्जा कर रख था। कब्जा हटाने के लिए गांव में मुनादी भी कराई गई पर इसके बाद भी कब्जा करने वालों ने कब्जा नहीं हटाया। शनिवार को नायब तहसीलदार रामनारायण के नेतृत्व तहसील की टीम , राजस्व निरीक्षक झालू धर्मप्रकाश गुप्ता की टीम ने पुलिस को लेकर गांव धर्मपुरा पहुंची। टीम ने तालाब की भूमि में बने मकानों को ध्वस्त कराकर तालाब से कब्जा हटवा दिया है। इस दौरान गांव के लोगों की भारी भीड़ वहां मौजूद रही। तालाब से कब्जा हटाने के दौरान कब्जा करने वाले लोगों में खलबली मची रही। टीम ने ग्रामीणो की चेतावनी दी कि किसी ने फिर से तालाब की भूमि पर कब्जा करने की कोशिश की तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।