फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ित ने एसपी से की कार्रवाई की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। कोटद्वार (उत्तराखंड) के गांव देवरामपुर निवासी प्रकाश सिंह ने एसपी बिजनौर को पत्र लिखा है। बताया कि 22 मार्च को उसके आवास पर नगीना देहात थाना क्षेत्र के गांव टांडा माई दास और जनपद मुरादाबाद के थाना छजलैट के गांव कुरीखाना निवासी दो व्यक्ति पहुंचे। इनमें से टांडा माई दास निवासी व्यक्ति को वह जानता था। दोनों ने बताया कि थाना नहटौर के गांव फुलसंदा निवासी उनका परिचित ड्राइवर अपने मालिक को प्रॉपर्टी खरीदवाना चाहता है। प्लॉट की कीमत लाखों में है। उसे बताया गया था कि अगर वे इसमें रुचि लेंगे तो उन्हें लाखों रुपये का मुनाफा होगा। मगर, इसके लिए उन्हें भी कुछ पूंजी लगानी पड़ेगी। प्रकाश सिंह के मुताबिक वह लालच में आया गया और उसने कैश एवं चेक से कुल तीन लाख रुपये की धनराशि उन्हें दे दी। आरोप है कि उससे धनराशि लेने वाले अब उसे धमका रहे हैं। धनराशि वापस भी नहीं कर रहे हैं। पीड़ित ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें