फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र के परिजनों को मिला एक लाख चेक

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। थाना सैदनगली क्षेत्र के गांव देहरा मिलक में शनिवार को छात्र की करंट से मौत होने बिजली विभाग की ओर से छात्र के परिजनों को एक लाख की आर्थिक मदद दी गई। जबकि घायल छात्र को पचास हजार की मदद की गई। थाना सैदनगली क्षेत्र के गांव देहरा मिलक में 26 मई को कक्षा आठ के छात्र फैजान और मोनिस नहाने के लिए खेत पर जा रहे थे। करंट लगने फैजान की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मोसिन घायल हो गया था। ग्रामीणों ने हसनपुर संभल बाईपास पर जाम लगा दिया था। बिजली विभाग और ठेकेदार के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की गई। एसडीएम के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोला। मंगलवार को बिजली विभाग के एसडीओ दिवेश कुमार द्वितीय और एसडीएम ने फैजान के परिजनों को एक लाख का चेक सौंपा। घायल मनीष के परिवार वालों को पचास हजार का चेक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें