धामपुर (बिजनौर)। अभाविप की बैठक में वक्ताओं ने डीआईओएस से नगर में अवैध कोचिंग सेंटरों को बंद कराने की मांग की है। चेताया कि यदि उनकी मांग को नहीं माना गया तो आंदोलन होगा। वक्ताओं ने चिंता जताई कि अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी अवैध कोचिंग सेंटरों को बंद नहीं कराया जा रहा है। जबकि सरकार के बंद कराने के आदेश है। इस मौके पर नगर कार्यकारिणी का गठन हुआ। इसमें तहसील संयोजक आशीष जोशी, नगर मंत्री आकाश माहेश्वरी, नगर प्रमुख उज्जवल रस्तौगी, नगर संयोजक अजय राजपूत, सह संयोजक प्रयास शर्मा व आकाश सैनी, सह प्रमुख आकाश जोशी, आंदोलन प्रमुुख आकाश कुमार को बनाया गया है।बैठक में विभाग संयोजक सौरभ जोशी, शशिकांत बालियान, अतुल सैनी, अमित ठाकुर, राघव कुमार, विकास कुमार रहे।