फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण
विज्ञापन

बिजनौर। आरबीडी महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवायोजना का पांचवां दिन स्वास्थ्य परीक्षण एवं हस्त कौशल दिवस के रूप में मनाया गया।
डॉ.नवनीत गर्ग ने गांव तिमरपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं और बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। उन्होंने कुपोषित मिले बच्चों के माता-पिता से उन्हें पोषाहार वाला भोजन देने को कहा। स्वयंसेविकाओं नाजनीन, नौशीन, साफिया, साक्षी, सोनिया ने गांव में जाकर बच्चों को पोषित आहार देने की जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं के हाथों पर मेहंदी भी लगाई। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मृदुल व डा.समीना बी ने स्वास्थ्य व रसोई से जुड़ी पत्रिका का विमोचन किया। आयोजन में प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका राजबाला देवी का विशेष योगदान रहा। इस दौरान डा. अपर्णा, मंजू कोहली, डा.आबिदा, अंजलि, सबीना, रजनी बंसल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें