फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
विज्ञापन

बिजनौर। कोतवाली शहर की शक्तिनगर कुटिया कॉलोनी निवासी विशाल कुमार शर्मा (25) ने बृहस्पतिवार सुबह करीब 9:00 बजे नजीबाबाद रोड स्थित कृष्णा फार्म के निकट रेलवे ट्रैक पर नजीबाबाद-गजरौला पैसेंजर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी हैं। परिजनों के मुताबिक अशोक कुमार बुधवार की दोपहर से लापता था। वह काफी दिनों से किसी बात को लेकर मानसिक रूप से परेशान था। वह कॉलोनी में ही किराने की दुकान करता था। घटना स्थल के पास खेतों पर काम कर रहे लोगों ने बताया कि विशाल रेलवे ट्रैक के निकट झाड़ियों में छिपा हुआ था। ट्रेन आने पर वह एक दम उसके आगे कूद गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और अन्य लोग घटना स्थल पर पहुंच गए। घटना से विशाल के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें