दरगाह कमेटी की बैठक में किया गया विचार-विमर्श
फोटो - 06एनजेडबी03आर
नजीबाबाद । दरगाह ए ऑलिया नजफे हिंद जोगीरम्पुरी में चार दिवसीय सालाना मजलिसें दस मई से शुरू होंगी। दरगाह कमेटी ने मजलिस की तैयारियां शुरू कर दीं।
शनिवार को दरगाह परिसर में जोगीरम्पुरी दरगाह कमेटी की बैठक आयोजित हुई। सचिव विसाल मैहदी ने कहा कि दरगाह पर आयोजित होने वाली चार दिनी सालाना मजलिसें न केवल भारत में बल्कि विश्व के विभिन्न देशों में पहचान रखती है। इसमें देेश-विदेश से जायरीन शिरकत करते हैं। उन्होंने दस से 13 मई तक मजलिस आयोजन की जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की निधि से 150 मीटर सीसी रोड का निर्माण किया गया है। पर्यटन मंत्रालय की ओर से सोलर लाइटें, नए हैंडपंप लगाए गए हैं। दरगाह कमेटी सचिव ने जल्द ही दरगाह परिसर में रोजों और कमरों की सफाई और रंगाई-पुताई का काम शुरू होने की जानकारी दी। रियाज जैदी की अध्यक्षता और कलीम असगर के संचालन में हुई बैठक में मिसाल मैहदी, मुजम्मिल हुसैन, कासिम अब्बास, रजा हैदर, साबिर हुसैन आसिफ हुसैन, मौजिज अब्बास, इसरार जैदी शामिल रहे।