फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरजेपी इंटर कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं ने दिया देशभक्ति का संदेश
विज्ञापन

बिजनौर। आरजेपी इंटर कॉलेज के वार्षिकोत्सव के मौके पर कृषि, विज्ञान, वाणिज्य विभाग की प्रदर्शनी लगाई गई। विद्यार्थियों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कुंवर उदयन वीरा, पूर्व विधायक रुचि वीरा, स्वाति वीरा ने किया। विद्यार्थियों ने सीवरेज वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, परावर्तनी भट्टी, मॉडर्न सिटी, डेंगू से बचाव आदि जानकारी देते मॉडल प्रस्तुत किए। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किए। देशभक्ति गीत, हिंदी नाटक, कव्वाली, लघु नाटिका आदि प्रस्तुत कर देशभक्ति, समाजसेवा का संदेश दिया। प्रधानाचार्य डॉ. आरके त्यागी ने स्कूल की प्रगति आख्या प्रस्तुत की। संचालन छात्रों बिलाल अहमद, सूर्य प्रताप ने किया। इस दौरान डॉ. रामकुमार अग्रवाल, खुशनूद खां, शमशाद अंसारी, सुरेशचंद्र शर्मा, कैलाश एडवोकेट, बिशनलाल, टीपी सिंह, अतुल रस्तोगी, सुनील बाबू, मनोज यादव, शगुन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें