भाकियू का धरना तीसरे दिन भी जारी
चांदपुर। भाकियू का किसान उत्पीड़न के विरोध में वन रेंज कार्यालय पर चल रहा धरना दूसरे दिन भी जारी रहा।
रामफल सिंह की अध्यक्षता, ऋषिपाल सिंह के संचालन में हुई सभा में तहसील अध्यक्ष चौधरी अशोक कुमार ने कहा कि सेंचुरी वन होने के नाम पर किसानों को परेशान किया जाता है। कोई भी किसान अपने आम, सागौन, शीशम आदि पेड़ों को काटने के लिए कोई अनुमति नहीं लेगा। कुलदीप शर्मा ने गंगा नदी पर बनने वाले पुल का शीघ्र निर्माण कराने, बढ़ी हुई बिजली दरों को वापस लेने की मांग की। वक्ताओं ने चीनी मिलों से अगैती, सामान्य गन्ना, अस्वीकृत गन्ना भी लिए जाने की मांग की है। धरने पर कृष्ण कुमार, हुकुम सिंह, मोहम्मद उस्मान, रमेश शर्मा, चरन सिंह, हरि सिंह, संसार सिंह, लुधियान सिंह, राजपाल सिंह, राकेश कुमार, गजेंद्र सिंह, महेश कुमार आदि मौजूद रहे।