बिजनौर। राष्ट्रीय महिला आयोग नई दिल्ली के तत्वावधान में कृष्णा कॉलेज में महिलाओं के विधिक अधिकारों के विषय पर लिखित प्रयोगात्मक परीक्षा आयोजित कराई गई। प्राचार्य डॉ. परवेज अहमद खां के अनुसार परीक्षा में 100 वस्तुपरक प्रश्न पूछे गए थे। परीक्षा का उद्देश्य समाज में महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूक कराना था। परीक्षा कराने में डॉ. एमए खान, शिव कुमार, सुरेश कुमार, विशाल विक्रम सिंह, अंकित कश्यप, डॉ. सोनिया, डोली और रानी आदि ने सहयोग किया। संस्थापक निदेशक राजीव कुमार, प्रबंधक मनोज कुमार, प्रबंध निदेशक पवन कुमार ने छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। प्राचार्य ने बताया कि परीक्षा का परिणाम बाद में घोषित किया जाएगा।