फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग अलग दुर्घटना में चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फजलगढ़। सड़क दुर्घटनाओं में चार व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

मोहल्ला बेगमसराय निवासी टीकम सिंह व मदन सिंह बाइक से भूतपुरी गंगास्नान मेला देखने गए थे। जब वह देर शाम बाइक से लौट रहे थे तो वह द्वारिकेश शुगर मिल के पास पहुंचे तब उनकी बाइक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गिर गई। दुर्घटना में दोनों घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। उधर, शनिवार की देर रात टांडा निवासी सुशील पुत्र कन्हैया सिंह चौहड़वाला रोड पर खड़ा था। वहीं हिदायतपुर चौहड़वाला निवासी कौशल पुत्र खेल सिंह बाइक से बस स्टैंड पर जा रहा था। उसने मार्ग पर खड़े सुशील को अंधेरा होने की वजह से टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर से दोनों घायल हो गए। सुशील के गुम चोट आई हैं। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी से चारों घायलों को बाहर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें