फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डा.कपिल शर्मा कजाकिस्तान में चिकित्सकों को देंगे प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कजाकिस्तान में होम्योपैथिक चिकित्सकों को देंगे प्रशिक्षण
विज्ञापन

बिजनौर । जिले के वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. कपिल शर्मा पूर्व सोवियत संघ के देश कजाकिस्तान में होम्योपैथिक चिकित्सकों को प्रशिक्षण देंगे। उन्होंने बताया कि 16 सितंबर को कजाकिस्तान के शहर अलमरी में दो दिवसीय 27वें एशियन होम्योपैथिक अधिवेशन में एफिकैसी ऑफ होम्योपैथिक मेडिसिंस इन एपिडेमिक्स डिजीजेज इन प्रिवेंशन एंड क्योर विषय पर अपना शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे। इसके बाद दो दिवसीय कार्यशाला में कजाकिस्तान के होम्योपैथिक चिकित्सकों और स्वास्थ्य अधिकारियों को प्रशिक्षण देंगे। यह कार्यशाला भारतीय केंद्रीय होम्योपैथिक बोर्ड और कजाकिस्तान सरकार ने मिलकर आयोजित की है। कार्यशाला में भारत के पांच अन्य वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक भी प्रशिक्षण देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें