नूरपुर(बिजनौर)। नेत्रदान पखवाड़े के तहत मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सीएल आई इंस्टीट्यूट के सौजन्य से नेत्रदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एक दर्जन से अधिक लोगों ने नेत्रदान के लिए संकल्प पत्र भरा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित नेत्रदान पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में सीएल गुप्ता आई इंस्टीट्यूट मुरादाबाद की टीम ने लोगों से संकल्प पत्र भरवाए। इंस्टीट्यूट के संयुक्त सचिव सरदार गुरविंदर सिंह ने बताया कि देश में करीब सवा करोड़ लोग अंधता की बीमारी से पीड़ित हैं। इनमें से करीब 45 लाख लोगों का कार्निया खराब हैं। मुख्य अतिथि बीडीओ आलोक आर्य ने नेत्रदान का संकल्प पत्र भरा गया। इसके अलावा पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. कुनाल कुमार, डॉ. राजवीर सिंह त्यागी, मीरा त्यागी, पवन गोयल, निर्मल जैन, पवन अग्रवाल, प्रेम कुमार चौहान ने नेत्रदान का संकल्प पत्र भरा। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति के सदस्यों से नेत्रदान का आह्वान किया गया।