फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरखपुर कांड में सरकार के खिलाफ कंडल मार्च निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर । आभास महासंघ कार्यकर्ताओं ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में 64 मासूम बच्चों की मौत को शर्मनाक घटना बताया। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ कैंडल मार्च निकाला। आभास महासंघ मिशन के कार्यकर्ताओं ने फीना चौक पर एकत्र हुए तथा गोरखपुर मेडिकल कालेज में हुई मासूमों की मौत पर प्रदेश सरकार को जिम्मेदार बताया। महासंघ के राष्ट्रीय सचिव अरविंद्र कुमार केशरवाल ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री को इस शर्मनाक घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से त्याग पत्र दे देना चाहिए। महासंघ ने मासूमों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग की। इसमें गुड्डी गौतम, सचिन राज, ठाकुर दास, रविकांत, नवीन कुमार, सुधीर सैनी, विरेंद्र शर्मा, ब्रजपाल सैनी, फैजान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें