फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक को झूठे हत्या के केस में फंसाने की निंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। भाजपाइयों की बैठक में नूरपुर विधायक लोकेंद्र चौहान और उनके भाई सीपी सिंह के खिलाफ बिजनौर कोतवाली पुलिस में गैर इरादतन हत्या की दर्ज रिपोर्ट को झूठा बताते हुए सरकार से इसे निरस्त कराने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि विधायक का इस केस से कोई लेना देना नहीं है। जाट बिरादरी के लोग इस मामले को जबरन जातीय संघर्ष का रूप देकर हिंसा कराना चाह रहे है, जो की गलत है। विधायक लोकेंद्र चौहान और राज्यमंत्री अतुल गर्ग की गाड़ी पर हमला करने के सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की। बैठक में सुभाष चौहान, दिनेश सैनी, हेमराज, अरविंद, शरद चौहान, चांद कुमार, चौधरी समरपाल, महादीप चौहान, हेमंत, राजू गुप्ता, प्रशांत चौधरी, आदेश, दयाशंकर राणा, संजीव चौधरी, अवनीत रहे। अध्यक्षता नगराध्यक्ष पुरुषोत्तम अग्रवाल ने की। संचालन भूपेंद्र सैनी ने किया। उधर, शेरकोट में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में साकेंद्र चौधरी को शीघ्र ही गिरफ्तार करने की मांग की गई। मोहल्ला फतेहनगर में नगराध्यक्ष परशुराम सैनी, शशिकांत शर्मा, राजेश सैनी, शरद चंद्र शर्मा, पदम सिंह, मनोज कुमार, सतीश कुमार वाल्मीकि, पुुखराज और संदीप आदि ने भी मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें