चारपाई पर बैठी महिला की चोटी कटी
नहटौर(बिजनौर)। गांव बैरमाबाद गढ़ी निवासी महिला पिंकी रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे अपने घर में चारपाई पर बैठी हुई थी। इसी दौरान उसकी चोटी कट गई। महिला का कहना है कि उसे सिर्फ कैंची चलने की आवाज आई, लेकिन कोई दिखाई नहीं दिया। उधर, रात करीब 11 बजे एक बुजुर्ग महिला नहटौर नूरपुर मार्ग पर गांव सीकरी के पास भटक रही थी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर महिला से पूछताछ की। महिला फुलसंदा आश्रम की सेवक निकली। बस चालक ने गलती से उसे सीकरी उतार दिया था। ग्रामीण अंकित त्यागी, जावेद, आशीष जैन, कमल कुमार, अतुल कुमार आदि का कहना है कि अशिक्षित लोगों के साथ ही इस तरह की घटनाएं हो रही हैं।