शेरकोट। मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली की बाजार में कुछ दुकानों पर अवैध रूप से मीट बेचा जा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो व्यापारियों में अफरातफरी मच गई। अधिकांश व्यापारी पुलिस के आने की जानकारी पर दुकान बंद कर निकल लिए। पुलिस ने दुकानों में साफ सफाई, लाइसेंस और मीट की जांच की। हालांकि जांच में पुलिस को अवैध रूप से मीट की बिक्री नहीं मिली। एसओ ने व्यापारियों को चेताते हुए कहा कि यदि कहीं भी अवैध रूप से मीट बेचा गया तो कानूनी कार्रवाई होगी।