डीएम ने किया ईमानदारी का आह्वान
बिजनौर (ब्यूरो)। जिलाधिकारी जगतराज ने लेखपाल का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं से ईमानदारी, निष्पक्षता और न्यायपूर्वक काम करने का आह्वान किया।
ग्राम स्वाहेड़ी के पास लेखपाल प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण सत्र के समापन पर मुख्य अतिथि पद से उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग में लेखपाल महत्वपूर्ण और संवेदनशील पद है। लेखपाल का कार्य जितना निष्पक्ष और न्यायपूर्ण होगा, उतनी ही विभाग की गरिमा बढ़ेगी। इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन मदन सिंह गर्ब्याल, उप जिलाधिकारी सदर सत्येंद्र कुमार, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट इंद्रजीत सिंह, शशिभूषण, प्रशिक्षण केंद्र प्राचार्य जगदीश सिंह ने भी विचार रखे।