फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटावाली नदी में अवैध खनन में जुटी ट्रेक्टर ट्रॉली पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध खनन में लगी ट्रैक्टर ट्रॉली सीज
विज्ञापन

मंडावली (बिजनौर)। कोटावाली नदी में अवैध खनन में जुटी रेत-बजरी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को वन रेंजर में कब्जे में लेकर सीज कर दिया।
कोटावाली एवं क्षेत्र की अन्य बरसाती नदियों में चोरी-छिपे अवैध खनन चल रहा है। बुग्गियों और ट्रेक्टर ट्रॉलियों से रेत-बजरी का ढुलान किया जा रहा है। हालांकि शिकायत होने पर प्रशासन स्तर पर समय-समय पर वाहनों को पकड़ने की कार्रवाई की जा रही है। फिर भी अवैध खनन नहीं रुक पा रहा। शुक्रवार रात ग्रामीणों की शिकायत पर राजगढ़ वन रेंजर विजेंद्र मलिक गांव रामपुरचाठा में कोटावाली पर पहुंचे। उन्होंने नदी से रेत-बजरी लेकर निकल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया। इसे राजगढ़ रेंज कार्यालय पर ले जाकर सीज कर दिया गया। ट्रैक्टर चालक रामपुरचाठा निवासी बाबूराम को हिरासत में ले लिया। वन रेंजर ने बताया कि छापामारी और कार्रवाई से डीएफओ को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें