जिला बार का कार्यकाल दिसंबर तक बढ़ा
बिजनौर (ब्यूरो)। जिला बार अध्यक्ष राजीव चौहान व सचिव अजीत पंवार के अनुसार बार काउंसिल ने वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल दिसंबर 2017 तक कार्यकाल ढ़ा दिया है। बार काउंसिल ने 27 मई को भेजे पत्र में कहा है जिन सदस्यों ने एक जुलाई 2010 के बाद लॉ की डिग्री ली है, उन्हें ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन पास करना अनिवार्य है। इसके बाद ही वे बार चुनाव में वोटिंग कर सकते हैं। इस आधार पर मतदाता सूची तैयार कर दिसंबर 2017 तक चुनाव के निर्देश के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई है।