हल्दौर(ब्यूरो)। गांव मुकरंदपुर के जंगल में एक साइकिल सवार व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को बिना किसी कार्रवाई के उसके परिजनों के हवाले कर दिया। हल्दौर के कस्बा झालू के मोहल्ला जोशियान निवासी मुनेश जोशी (60) मंगलवार की दोपहर गांव मुकरंदपुर से साइकिल से लौट रहा था। मुकरंदपुर के ग्रामवासियों को मुनेश जोशी का शव में गांव मुकरंदपुर-कस्बा झालू मार्ग के बीच जंगल में पड़ा मिला। शव के पास की उसकी साइकिल पड़ी थी। ग्रामवासियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने परिजनों को मामले की सूचना दी। परिजनों ने किसी जहरीले जीव के काटने से मुनेश की मौत होने की आशंका जताई है। परिजन बिना किसी कार्रवाई के ही शव ले गए।