फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर - 1473 विद्युत कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार

Thu, 16 Mar 2023 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- 16 मार्च की रात 10 बजे से शुरू होगी 72 घंटे की सांकेतिक हड़ताल
विज्ञापन


- वादाखिलाफी पर विद्युत कर्मियों ने पकड़ी आंदोलन की राह

फोटो - 1

संवाद न्यूज एजेंसी

बिजनौर। ऊर्जा मंत्री के साथ हुए समझौते को लागू कराने की मांग को लेकर विद्युत कर्मचारियों, जूनियर इंजीनियरों, अभियंताओं और संविदा कर्मी यानी करीब 1473 कर्मियों ने बुधवार को कार्य बहिष्कार किया। सभी कर्मचारी, अधिकारी अधीक्षण अभियंता कार्यालय बिजनौर पर एकत्र हुए, यहां उन्होंने प्रदर्शन कर धरना दिया।

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति उप्र के आह्वान पर बुधवार को जनपद के सभी बिजली कर्मचारियों एवं अभियंता कार्य बहिष्कार कर अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। धरने पर पदाधिकारियों ने बताया कि 16 मार्च रात्रि 10 बजे से 72 घंटे की सांकेतिक हड़ताल होगी। बताया कि ऊर्जा निगमों के शीर्ष प्रबंधन की हठधर्मिता के चलते बिजली कर्मियों पर हड़ताल थोपी जा रही है। कहा कि 03 दिसंबर 22 को हुए समझौते में ऊर्जा मंत्री की ओर से 15 दिन का समय मांगा गया था। अब 112 दिन व्यतीत हो गए हैं। समझौते के प्रमुख बिंदुओं के क्रियान्वयन की दिशा में कुछ भी कदम नहीं उठाया जा रहा है।
विज्ञापन


कोतवाली देहात के क्षेत्र में विद्युत कर्मचारी कार्य बहिष्कार तथा हड़ताल पर रहे। शादीपुर विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता सुधीर कुमार ने बताया कि बिजली घर पर एक एसएसओ तैनात है, जिससे बिजलीघर से विद्युत आपूर्ति सुचारू हो रही है। हल्दौर क्षेत्र के कार्यालय व बिजलीघरों पर कार्य प्रभावित रहा, लेकिन आपूर्ति सुचारू रही।


तीन करोड़ रुपये की राजस्व वसूली प्रभावित

विद्युत कर्मचारियों, जूनियर इंजीनियरों, अभियंताओं और संविदा कर्मियों के कार्य बहिष्कार से विभाग की राजस्व वसूली पूरी तरह प्रभावित हुई। मार्च माह होने से निजी नलकूपों व अन्य उपभोक्ता बकाया बिजली बिल जमा करते हैं। अफसरों के अनुसार बिजनौर डिवीजन में 40 से 45 लाख रुपये के बिल प्रतिदिन जमा हो रहे हैं। ऐसे ही सभी डिवीजन में करीब तीन करोड़ रुपये की राजस्व वसूली प्रभावित हुई।


आंदोलन के चलते बिजली व्यवस्था राम भरोसे

विद्युत कर्मचारी, अधिकारी व संविदा कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से बिजलीघरों के संचालन के लिए एसएसओ बिजलीघर पर रहेंगे, लेकिन फाल्ट आदि सहीं नहीं किया जाएगा। सभी कर्मी हड़ताल व आंदोलन पर होने से जनपद की बिजली व्यवस्था राम भरोसे ही संचालित हो रही है।यदि लाइन में फाल्ट आदि आ जाए, तो सही होने में परेशानी होगी। फिलहाल आपूर्ति व्यवस्था बनाएं रखने को प्रशासन ने बैठक भी बुलाई। शाम तक जिले में कई विद्युत आपूर्ति बाधित होने की कोई सूचना नहीं मिली है।


निर्बाध बिजली आपूर्ति रखने के लिए जिला प्रशासन तैयार

फोटो-6

बिजनौर। महात्मा विदुर सभागार में बुधवार को आयोजित बैठक में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कहा कि विद्युत विभाग के कर्मचारियों की संभावित हड़ताल से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कहा कि विद्युत सेवा को निर्बाध रूप से बहाल रखने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
उन्होंने बताया कि जिले में स्थापित सभी विद्युत केन्द्रों एवं विद्युत ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स तैनात की गई है। जिले में विद्युत कार्मिकों की हड़ताल के दृष्टिगत कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उप जिलाधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित किया। डीएम ने प्रधानाचार्य आईटीआई, सैनिक कल्याण विभाग, होमगार्ड, चीनी मिल के अधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्युत से संबंधित कर्मी के नाम, मोबाइल नंबर एवं आवासीय पता की सूची तैयार कर संबंधित एसडीएम एवं पुलिस उपाधीक्षक को उपलब्ध करा दें।
विज्ञापन


चिकित्सालय में रखें जेनरेटर की व्यवस्था

जिलाधिकारी ने सीएमओ को निर्देश दिए कि विद्युत आपूर्ति बाधित होने के दौरान चिकित्सालय में जेनरेटर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसका प्रमाणपत्र भी देना सुनिश्चित करें। उन्होंने विद्युत विभाग से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्य बहिष्कार तथा संभावित हड़ताल के दौरान हिंसात्मक गतिविधियों से दूर रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें