फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नांगलसोती में दो दिवसीए दंगल का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
नांगलसोती/नजीबाबाद। नांगलसोती के दंगल में पहलवानों ने एक-दूसरे का हराकर जीत दर्ज की। प्रतियोगिता के दूसरे दिन नांगल के पहलवानों का दबदबा रहा। नांगलसोती अखाड़ा कमेटी के संरक्षक अभयराम सिंह, मो. आफाक, साजिद के निर्देशन में आयोजित दंगल का शुभारंभ मुख्य अतिथि नांगल थानाध्यक्ष विनोद त्यागी ने पहलवानों को हाथ मिलवाकर किया। खलीफा मुशर्रफ और रेफरी संजीव पहलवान की देखरेख में आयोजित दंगल मुकाबले में नांगल के पहलवान शानू ने हुसैन अहमद को हराकर शानदार जीत दर्ज की। आदिल नांगल ने आदिल नजीबाबाद, सन्नू नांगल ने जावेद नजीबाबाद, लक्की नांगल ने हेमराज हरिद्वार, जाहिद नांगल ने इरफान हरिद्वार को हराकर जीत दर्ज की। बड़ी संख्या में पहुंचे दंगल प्रेमियों ने कुश्ती के मुकाबलों का लुत्फ उठाया। सराय आलम के ग्राम प्रधान मो. यूनुस, शहजादपुर के ग्राम प्रधान हाजी उमर, शाहबुद्दीन की उपस्थिति में दंगल के आयोजकों ने विजेता पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें