फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 के प्रदर्शन में भाग लेने का निर्णय

विज्ञापन
विज्ञापन
15 को प्रदर्शन में भाग लेने का निर्णय
विज्ञापन

हल्दौर। ब्लॉक कार्यालय परिसर में भाकियू भानु की पंचायत में कार्यकर्ताओं ने मिलों द्वारा किसानों के गन्ने भुगतान 14 दिन के भीतर करने समेत कई समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर 15 मार्च को कलेक्ट्रेट में होने वाली महापंचायत में शामिल होने का आह्वान किया। भारतीय किसान यूनियन भानु की पंचायत में शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे हुई। जिला संगठन मंत्री महिपाल सिने कहा कि मिले 14 दिन के भीतर किसानों के गन्ने का भुगतान न कर उनका आर्थिक शोषण करने में लगी है। इससे किसानों में आर्थिक संकट पैदा हो रहा है। कार्यकर्ताओं ने 60 वर्ष से अधिक आयु के किसानों को दस हजार रुपये मासिक पेंशन दिलाने, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू कराने, गन्ने का संपूर्ण भुगतान दिलाने, गांव जुड्डी में सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने समेत विभिन्न समस्याओं का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। कार्यकर्ताओं ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर 15 मार्च को कलेक्ट्रेट में होने वाली महापंचायत में अधिक से अधिक पहुंचने का आह्वान किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सहायक विकास अधिकारी कृषि मदन पाल सिंह को कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। पंचायत की अध्यक्षता भूपेंद्र सिंह सिरोही व संचालन गौरव कुमार ने किया। पंचायत में दवेश कुमार, मनोज कुमार, सतवीर सिंह, तारा सिंह, राजवीर सिंह, कपिल कुमार, सौरभ कुमार, शिवकुमार, अंकित कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें