फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने कोटद्वार में किया औद्योगिक भ्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने कोटद्वार में किया औद्योगिक भ्रमण
विज्ञापन

बिजनौर। कृष्णा कॉलेज ऑफ साइंस एंड इंफोर्मेशन टेक्नालाजी के समाज कार्य विभाग के विद्यार्थियों ने गौरी प्लाटिक इंडस्ट्रीज कोटद्वार का औद्योगिक भ्रमण किया। विभागाध्यक्ष गोपाल स्वरूप, प्रवक्ता अमित राजपूत, फारिहा जैदी के नेतृत्व में औद्योगिक भ्रमण किया गया। मैनेजिंग डायरेक्टर मयंक राजपूत ने विद्यार्थियों को प्लांट का भ्रमण कराया। उन्होंने प्लांट में बनाई जा रही प्लास्टिक बोतल के बारे में पूर्ण जानकारी देने के साथ-साथ बताया कि कच्चे माल से किस प्रकार बोतलों का निर्माण किया जाता है। उनकी सप्लाई नेपाल, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर में की जाती है। एचआर अभय राजपूत प्लांट में कर्मचारियों को ग्रेच्युटी, ईएसआई एक्ट, फैक्ट्री एक्ट, ईपीएफ, पीएफ और अधिनियम 1961 के अंतर्गत आने वाली सभी सुविधाओं के बारे में बताया। कॉलेज संस्थापक राजीव कुमार, प्रबंधक मनोज कुमार, निदेशक पवन कुमार, प्राचार्या सीमा शर्मा ने प्लांट के अधिकारियों का आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें