नजीबाबाद। सिटी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक विनय कौशिक के नेतृत्व में स्कूल में अभिनंदन वर्धमान का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। आकर्षक बैनर पर पराक्रमी भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन के चित्र के साथ विद्यार्थियों ने तिरंगा लहराते हुए उनके पाकिस्तान से सकुशल देश वापसी पर जश्न मनाया। शिक्षिकाओं भावना पाल, शरजील असगर, मेघना, वजीहा, तरन्नुम, निधि वालिया, दिव्यांशी, रीता, प्रीति, जूही, साधना, विनीता, रमन प्रीत, तंजू, निधि, शोभित मित्तल, आशुतोष, अंजलि, मानवी, सारांश, मोनिका, प्रतिभा, आरती, पूजा, ऊमा ने विद्यार्थियों को भारतीय सेना और अभिनंदन के पराक्रम की दास्तां सुनाई। विद्यार्थियों ने वीर विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान के आदर्शों को व्यवहार में लाने और सेना में भर्ती होने का संकल्प लिया।