फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा हरदेव सिंह का जन्मदिन स्वच्छता व वृक्षारोपण दिवस के रूप में मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा हरदेव सिंह के जन्मदिन पर लगाए पौधे
विज्ञापन

चांदपुर। संत निरंकारी मिशन की सद्गुरु माता सुदीक्षा के निर्देशन में संत निरंकारी मंडल ब्रांच चांदपुर ने बाबा हरदेव सिंह का जन्मदिन स्वच्छता और पौधा रोपण दिवस के रूप में मनाया। कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्याऊ परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। ब्रांच मुखी कृपाल सिंह चौहान ने बताया कि निरंकारी मिशन के द्वारा प्रतिवर्ष सम्पूर्ण विश्व में बाबा हरदेव के जन्मदिन पर स्वच्छता का संदेश देने के लिए स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक और स्टाफ का सहयोग रहा। डॉ. केपी सिंह, डॉ. सीमा भारद्वाज ने भी कार्यक्रम में सहयोग किया।सुरेंद्र खन्ना, चंद्र सिंह सैनी, शिवम माहेश्वरी, कामेंद्र, राहुल खन्ना, मुनीश चौहान, प्रद्युम्न कुमार, योगेश कुमार, छत्रपाल सिंह, बलवीर सिंह, राजवीर, अरुण कुमार, अनीता देवी, मिथलेश देवी, संतोष कुमारी, राजरानी, भावना, कमलेश, शांति देवी, बबीता, ऋषभ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें