जिला स्तरीय ट्रायल एक मार्च को होगा
बिजनौर। अंडर-16 के क्रिकेट खिलाड़ियों का जिला स्तरीय ट्रायल एक मार्च को नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में दोपहर तीन बजे से किया जाएगा। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के जिला कोषाध्यक्ष नागेंद्र कुमार सारस्वत के अनुसार जो खिलाड़ी अंडर-16 के पहले राउंड में चयनित हुए थे। वे फाइनल ट्रायल के लिए एक मार्च को दोपहर तीन बजे नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में उपस्थित हो जाएं। उन्होंने बताया कि अंडर-19 का फाइनल लीग मैच ए और बी का 25 फरवरी को, बी और सी का 26 फरवरी को, सी और ए का 27 फरवरी को मैच होंगे। इस लीग में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन कर जिला स्तरीय टीम बनाई जाएगी। टीम में 15 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।